Dehradun News

उत्तराखंड पुलिस के जवान की खुली किस्मत, ड्रीम- 11 में जीते डेढ़ करोड़ रुपए

Ad

Dehradun News: आईपीएल के शुरू होने के बाद से फेंटेसी लीग ने कई लोगों को करोड़पति बनाया है। उत्तराखंड में भी यह सिलसिला जारी है। खासकर पर्वतीय जिलों में कई लोगों ने अपने क्रिकेट के ज्ञान से किस्मत को बदला है। हालांकि यह जोखिम भरा होता है और आर्थिक नुकसान का भी खतरा बना रहता है।

ADVERTISEMENTS Ad

Dream11 ने इस बार उत्तराखंड पुलिस के जवान को विजेता बनाया है। जानकारी के मुताबिक 40 पीएसी में तैनात मनोज कोहली dream11 में डेढ़ करोड़ रुपए जीते हैं। मनोज कोहली ने रविवार को हुए मुकाबले में dream11 में अपनी पसंदीदा टीम बनाई थी।

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में मनोज कोहली ने अपनी टीम उतारी थी। मनोज साल 2019 से फेंटेसी लीग में हिस्सा ले रहे हैं और अब उनकी किस्मत खुली है। बता दे कि फेंटेसी लीग में जीती हुई धनराशि में से 30% टैक्स काटा जाता है और इसके बाद शेष धनराशि बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। हर साल आईपीएल के शुरू होने के बाद से फेंटेसी लीग खेलने वालों की संख्या बढ़ती है। कंपनियां भी इस बात से परिचित हैं और इसलिए टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही तमाम विख्यात खिलाड़ी फेंटेसी लीग का प्रचार प्रसार करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top