Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के परिवार को बारात में डांस करना पड़ा महंगा,दूल्हा के पिता समेत 25 के खिलाफ केस दर्ज

Ad

हल्द्वानी: कालटैक्स से पांच सौ मीटर दूर पनचक्की के पास बारात के चलते जाम लग गया। खबर के अनुसार पुलिस के मना करने के बावजूद लोग बैंडबाजे पर डांस कर यातायात व्यवस्था को बाधित कर रहे थे, जिसके बाद इस मामले में चौकी प्रभारी ने थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने धारा 341 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बारातियों ने यातायात व्यवस्था बाधित करने और विवाह समारोह की अनुमति में दी गई शर्तों का उल्लंघन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:पिथौरागढ़ के पवन जोशी का सपना पूरा हुआ, पिता के बाद भारतीय सेना का हिस्सा बनें

यह भी पढ़े: ऑटो चालक के बेटे को मिली दोहरी खुशी,मैरिज एनिवर्सरी के दिन बने भारतीय सेना के ऑफिसर

बीते शुक्रवार की रात को शिवालिक विहार फेज 2 शीशमहल निवासी भोला दत्त के बेटे की बारात कालटैक्स से पंचक्की की ओर जा रही थी, इस दौरान बैंड बाजे पर डांस करते समय बारातियों ने सड़क के ऊपर जाम लगा दिया। जिसके चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जब पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू करने की कोशिश की और पुलिस ने मना किया इसके बावजूद भी बाराती नहीं माने और उनका सड़क पर नाचना जारी रहा। पुलिस के मना करने के बावजूद भी लोग वाहनों को रास्ता देने के लिए तैयार नहीं हुए और वह सड़क पर डांस करते रहे। नियमों का पालन नहीं करने पर काठगोदाम पुलिस ने इस मामले में दूल्हे के पिता सहित 25 अज्ञात बारातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े:मसूरी:तीसरे मंजिल से गिरकर युवक की मौत, दोस्तों ने रात को होटल में की थी पार्टी

यह भी पढ़े:उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top