Uttarakhand News

देहरादून के एक घर में अवैध पार्टी, 40 लड़के और 17 लड़कियां अर्धनग्न अवस्था में मिले

Ad

देहरादून: गढ़ी कैंट क्षेत्र के एक मकान में अवैध पार्टी में पुलिस ने छापा मारा तो वहां 57 युवा, जिनमें 40 लड़के और 17 लड़कियां अर्धनग्न अवस्था में मिले। सभी एक हाउस पार्टी का हिस्सा बनें थे। बता दें कि इस संबंध में पुलिस को काफी लंबे वक्त से शिकायत मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने शनिवार रात में एक्शन लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, एसएसपी देहरादून को एक गुप्त सूचना मिली कि कैंट थाना क्षेत्र में एक निजी मकान में अवैध पार्टी चल रही है। एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर रेड टीम बनाई। पुलिस ने इस पार्टी में शामिल युवाओं को नशे की हालत में पकड़ा, जिनमें अधिकांश रईस घरों से थे। मौके से पुलिस को भारी मात्रा में महंगी शराब की खाली और भरी हुई बोतलें बरामद कीं। पुलिस को ये भी पता चला है कि इस पार्टी का आयोजन व्हाट्सएप के माध्यम से होता था। पार्टी में शामिल करने के लिए लोगों को यही से निमंत्रण भेजा जाता था। जिस घर में ये पार्टी चल रही थी वो गाजियावाला निवासी श्रीमती रजनी का था। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पार्टी में शामिल युवाओं से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top