Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में एक और स्पा सेंटर पकड़ा गया, वॉट्सएप के जरिए सेक्स रैकेट चल रहा था

Ad

हल्द्वानी: राज्य में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के चलने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हल्द्वानी में एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक और स्पा सेंटर में छापा मारा है और देह व्यापार का खुलासा किया। एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने स्पा लाइफ में छापा मारा है। पुलिस ने तीन युवतियों समेत 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संचालक और मैनेजर को भी पकड़ा है। एसपी सिटी जगदीश चंद्र और सीओ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मोबाइल सहित कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये हैं। इसके अलावा स्पा सेंटर को सील कर दिया गया है। पुलिस की छापेमारी में सामने आया है कि वॉट्सएप के जरिए देहव्यापार का खेल चल रहा था। व्हाट्सएप्प पर फोटो भेज कर बुकिंग की जाती थी। देह व्यापार से जुड़ी युवतियां झारखंड और दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही है। पकड़े गए युवक हल्द्वानी और उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले हैं। शहर में स्पा सेंटर्स के खिलाफ पुलिस की छापेमारी जारी है और लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून, हरिद्नार, हल्द्वानी और रुद्रपुर में लगातार देह व्यापार चलने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं पुलिस भी शिकायत मिलने पर कार्यवाही कर रही है। पुलिस की पिछले छापेमारी में सामने आया है कि स्पा सेंटर्स में काम पर रखी गई युवतियों की सैलरी अटकाई जाती है और इस काम में लिप्त कराया जाता है।अधिकतर युवतियां दूसरे राज्यों की रहने वाली होती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top