Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में अग्निपथ विरोध में शामिल 400 युवाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही है तलाश

Ad

हल्द्वानी: शहर में अग्निपथ योजना का विरोध करना युवाओं को महंगा पड़ा है। कोतवाली पुलिस ने 400 युवाओं पर केस दर्ज किया है और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि युवाओं ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की की और कई जवान घायल भी हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हालांकि पुलिस की कार्यवाही पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि पुलिस ने युवाओं पर लाठीचार्ज किया था और केस भी युवाओं पर ही दर्ज हो रहा है। इसको लेकर यूथ कांग्रेस ने भी विरोध शुरू कर दिया है। पुलिस ने युवाओं पर धारा 147, 149, 332, 342, 353, 427, 404 आईपीसी व 7 क्रिमिनल लॉ (अमेंडमेंट) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली हरेंद्र चौधरी की ओर से दर्ज मुकदमे में लिखा गया है। शुक्रवार को युवाओं ने विरोध के दौरान नैनीताल मुख्य राजमार्ग में जाम लगा दिया। इससे राहगीर, एम्बुलेंस, मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सरकारी सम्पत्ति गमले, सरकारी वाहन को नुकसान पहुँचाया गया।

पुलिस ने यह भी आरोप लगाया है कि विरोध कर रहे युवाओं ने राहगीरों से अभद्रता भी की। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीयों व कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की की गयी, जिससे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों को भी चोट लगी है। प्रदर्शनकारियो द्वारा छोटे-छोटे गुट बनाए और शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की। डर की वजह से शहर की कई दुकाने बंद हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top