Almora News

आपका धन्यवाद उत्तराखंड पुलिस, ऐपण से सजाई जाएंगी अल्मोड़ा के सभी ऑफिसों की नेमप्लेट

Ad

अल्मोड़ा: ऐपण कुमाऊं की ऐसी प्राचीन लोक कला है जो बीते कुछ समय में लुप्त होने की कगार पर पहुंच रही थी। लेकिन आस्था से जुड़ी इस कला को।युवाओं के साथ साथ शासनिक व प्रशासनिक अमला भी अपनी तरफ से कला को प्रोत्साहित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। अब थाना चौकियों से लेकर पुलिस महानिदेशालय तक कार्यालयों की नेमप्लेट ऐपण से सजेगी। गौरतलब है कि उत्तराखंड पुलिस विभाग को पहले ही भौगालिक पहचान (जीआई टैग) मिल चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड पुलिस विभाग अपने तमाम कार्यालयों से लेकर चौकी, थानों में ऐपण कला को पहुंचाने का काम कर रहा है। जिला पुलिस मुख्यालय के बाद बहुत जल्द रानीखेत कोतवाली और थाना परिसरों में ऐपण से सजी नेमप्लेट नजर आने लगेंगी। राज्य सरकार ने अल्मोड़ा जिले को ऐपणकला को जीआई टैग दिया है। आइजी संजय गुंज्याल की पहल पर कप्तान पंकज भट्ट ने इसी साल कुंभ में भी फौले, गागर कलशों को ऐपण से सजवा कर हरिद्वार भेजा था।

गौरतलब है कि अब उत्तराखंड पुलिस के कार्यालयों में पदनाम की नेमप्लेट ऐपण से सजी नजर आने लगी है। एसएसपी अल्मोड़ा पंकज भट्ट ने शुरुआत को अच्छा बताया। उन्होंने कहा इससे ना सिर्फ लोक कला का संरक्षण होगा बल्कि रोजगार के मौके भी मिलेंगे। जिला मुख्यालय में हमने पदनाम की नेमप्लेट लगवा ली हैं। बाकी कोतवाली व थानों में भी ऐपण से बनी नेमप्लेट लगवाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top