Sports News

पाकिस्तानी पुलिसकर्मी ने विराट से शादी करने की इच्छा जताई, फोटो वायरल

Ad

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली का खेल पूरी दुनिया को पंसद है। विराट ने अपने खेल से दुनियाभर के  लोगों को मुरीद बनाया है। युवतियों में विराट का खासा क्रेज़ दिखता है। कई बार मैदान पर ‘विराट मैरी मी’ का पोस्‍टर लिए दिख जाती हैं। इसके अलावा महिला क्रिकेटर भी विराट के लुक और खेल पर मरती हैं।  इंग्‍लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियले वाट साल 2014 में सोशल मीडिया के जरिये विराट को शादी का प्रस्‍ताव दे चुकी हैं। लेकिन विराट को अब प्रपोजल मिला है जो किसी ने सोचा नहीं था। हाल ही में लाहौर में वर्ल्‍ड इलेवन और पाकिस्‍तानी टीम के बीच खेली गई तीन टी20 मैचों की सीरीज के दौरान एक पुलिसकर्मी को ऐसा पोस्‍टर लिए हुए देखा गया जिसमें वह विराट से शादी का प्रस्‍ताव कर रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

ट्विटर में पुलिसकर्मी की फोटो आते ही पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। लोगों ने इस पुलिसकर्मी को काफी ट्रोल किया। विराट ने अपनी लाइफ में कई प्रपोजल देखें होंगे लेकिन यह कुछ अलग है। इतना अलग है कि उनके परिवार और प्रेमिका अनुष्का भी इससे थोड़ा परेशान हुई हों। गौरतलब है कि बड़ी संख्‍या में पाकिस्‍तानी क्रिकेटप्रेमियों ने आईसीसी वर्ल्‍ड इलेवन की टीम में विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे स्‍टार बल्‍लेबाजों के न होने पर निराशा का इजहार किया था।इस सीरीज के जरिये पाकिस्‍तान में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हुई है। मार्च 2009 में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर लाहौर में हुई आतंकी हमले के बाद से विदेशी टीमें पाकिस्‍तान का दौरा करने से इनकार करती रही हैं। इस हमले के बाद से पाकिस्‍तान में इंटरनेशनल मैचों के आयोजन पर ‘ब्रेक’ लग गया था।  इस दौरान जिम्‍बाब्‍वे ही ऐसी टीम रही जिसने वर्ष  2015 में सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के लिए पाकिस्‍तान का दौरा किया था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top