Nainital-Haldwani News

कलावती चौराहे के पास का मामला, पुलिस सिपाही पर लोहे की रॉड से हमला

Ad

हल्द्वानी: भोटियापड़ाव पुलिस चौकी के सिपाही पर बीती रात हमला हुआ है। पुलिस कर्मी ने शक के बिना पर एक युवक को गश्त के दौरान रोका तो उसने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। साथी पुलिसकर्मी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घटना कलावती चौराहे के पास की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

भोटियापड़ाव चौकी में तैनात सिपाही थाना लमगडा, अल्मोडा निवासी पान सिंह का कहना है कि गुरुवार रात जब वह पीसीवी आइआरबी हयात सिंह के साथ गश्त पर थे तो उन्होंने कलावती चौराहे पर गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम कालाढूंगी निवासी मनोज नेगी पुत्र आनंद नेगी बताया मगर वह घूमने के कारण नहीं बता पाया।

सिपाही का आरोप है कि सख्ती दिखाने पर युवक ने पैरों के पीछे छिपाई लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसके बाद वह जमीन पर गिरे और आरोपित फरार हो गया। गनीमत रही कि साथी पुलिस कर्मी हयात सिंह ने सिपाही पान सिंह को अस्पताल पहुंचाकर इलाज करवाया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी की मानें तो प्राथमिकी की है। आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top