Almora News

बहुत बड़ी कामयाबी, भारतीय बैडमिंटन टीम की कोच बनीं अल्मोड़ा की पूनम तिवारी

Ad

अल्मोड़ा: महिलाएं किसी भी स्तर पर पुरुषों से कम नहीं है। ये सिर्फ कहने की बात नहीं बल्कि महिलाएं खुद इस कथन को सार्थक करके दिखा रही हैं। उत्तराखंड की महिलाएं लगातार देश विदेश के कोने कोने में अपना नाम बुलंद कर रही हैं। अब एक और गर्व महसूस करने वाली खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले की पूनम तिवारी को भारतीय टीम का बैडमिंटन कोच बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि पूनम तिवारी अल्मोड़ा जनपद की रहने वाली हैं। उन्हें ब्राजील में आयोजित होने वाली डेफ ओलंपिक गेम्स के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम का कोच नियुक्त किया गया है। एक तरफ जहां लगातार उत्तराखंड के युवा खिलाड़ी भारतीय टीम में चयनित होकर राज्य को गौरवान्वित कर रहे हैं। तो वहीं कोच की भूमिका निभाने वाले होनहार भी इस कड़ी में पीछे नहीं है।

पूनम तिवारी के इस सफलता से अनगिनत लोगों को प्रेरणा मिलेगी। पूनम की इस उपलब्धि से हर कोई गदगद है। उनके निवास क्षेत्र और परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब पूनम तिवारी ने प्रदेश को गर्व महसूस कराया है। इससे पहले भी वह कई राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुकी है। वह वर्तमान में भारतीय रेलवे टीम की बैडमिंटन कोच और चयनकर्ता भी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top