Uttarakhand News

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना, तापमान में गिरावट के आसार

Ad

प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना, तापमान में गिरावट के आसार

6 पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार 12 मार्च को उत्तराखंड के 6 पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना जताई गई है, जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

13 से 15 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ रहेगा सक्रिय

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 13 मार्च से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिससे 13, 14 और 15 मार्च को हरिद्वार और उधम सिंह नगर को छोड़कर अन्य 11 जिलों में बारिश हो सकती है। साथ ही, राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ने की संभावना

राज्य में बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी होगी।

देहरादून का मौसम रहेगा सामान्य

देहरादून में आज मौसम मुख्यतः साफ रहेगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top