Uttarakhand News

उत्तराखंड में आज भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

rain
Ad

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ताज़ा जानकारी के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज (बृहस्पतिवार) बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश और हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम अस्थिर बना रहेगा और कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ बिजली चमकने की आशंका है खासकर मैदानी क्षेत्रों में। लोगों को सावधानी बरतने और मौसम से संबंधित निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह बदलाव 6 जून तक देखने को मिलेगा। इसके बाद 7 जून से 10 जून तक उत्तराखंड में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रदेश में हो रही इस मौसमी उठापटक का असर आम जनजीवन के साथ-साथ पर्यटन पर भी पड़ सकता है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top