Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में नौ से 19 जून तक बिजली कटौती, ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित

Ad

हल्द्वानी: मानसून के मद्देनजर उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने टीपीनगर, फूलचौड़ और फुटकुआं क्षेत्र में बिजली लाइनों के पास लगे पेड़ों की छंटाई का काम करने का फैसला लिया है। इस काम के चलते नौ जून से 19 जून तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसमें 14 जून का शेड्यूल अभी निर्धारित नहीं किया गया है। इस अवधि के दौरान करीब 15,000 से अधिक उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

विद्युत विभाग ने बिजली कटौती का समय भी तय कर दिया है। 9 जून को फूलचौड़ बिजलीघर से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। 10 जून को टीपीनगर के अलग-अलग इलाकों में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 11 से 16 जून तक फूलचौड़ और टीपीनगर की बिजली लाइनों पर काम होगा। 17 से 19 जून तक फुटकुआं क्षेत्र में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक बिजली कटेगी।

अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में बिजली लाइनों के पास पेड़ बड़े होने से बिजली आपूर्ति में दिक्कत आती है। इसलिए यह छंटाई जरूरी है ताकि बिजली में समस्या न हो।

प्रभावित क्षेत्र: धनपुरी, संगम विहार, पंचायत घर, बेलबाबा, खन्ना फार्म, तल्ली हल्द्वानी, एफटीआई, जज फार्म, देवलचौड़, गन्ना सेंटर और आस-पास के इलाके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top