National News

देश में 80 करोड़ लोगों के लिए अच्छी खबर, निशुल्क 5 किलो राशन फिलहाल मिलता रहेगा

Ad

नई दिल्ली: कोरोना काल में गरीबों की थाली भरने वाली प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार हो गया है। इसकों लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानकारी दी। इस योजना के अंतर्गत 5 किलो राशन प्रति व्यक्ति निशुल्क दिया जाता है और देश में 80 करोड़ लोग इस योजना का लाभ उठाते हैं। यह योजना सितंबर 2022 तक चलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारतवर्ष का सामर्थ्य देश के एक-एक नागरिक की शक्ति में समाहित है। इस शक्ति को और मजबूती देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को छह महीने और बढ़ाकर सितंबर 2022 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। देश के 80 करोड़ से अधिक लोग पहले की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे।पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का ऐलान मार्च 2020 में लॉकडाउन लागू होने के बाद किया गया था।

इस योजना का मकसद कोरोना महामारी की वजह से हुए तनाव को कम करना है। शुरुआत में, स्कीम को अप्रैल-जून 2020 की अवधि के लिए लॉन्च किया गया था। लेकिन फिर इसे 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया था.प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत, सरकार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत पहचान किए गए 80 करोड़ राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन देती है। इस स्कीम के तहत मिलने वाला मुफ्त राशन, कार्डधारकों को राशन की दुकानों के जरिए मिलने वाले सब्सिडी वाले अनाज के अलावा और उसके ऊपर होता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top