Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की प्रज्ञा रिखाड़ी का कमाल, रिज़र्व बैंक ग्रेड बी परीक्षा में किया टॉप

Haldwani Success Story: Reserve Bank Grade B Exam: Pragya Rikhadi Topper:

देवभूमि उत्तराखंड की शोभा रोज नई-नई उपलब्धियों से बढ़ती रहती है। इन सभी उपलब्धियों से हम आपको पूरी तरह से अपडेटेड रखते हैं। समय में परिवर्तन के साथ सामाजिक मानसिकता में भी सार्थक परिवर्तन आने से पुरुष और महिला दोनों की उपबधियों को समाज में समान स्थान मिल रहा है। उत्तराखंड की महिलाओं ने कई क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पटल पर हमारे प्रदेश को मान-सम्मान दिलाया है इसी कर्म को आगे बढ़ाते हुए जिला नैनीताल शहर हल्द्वानी की जेकेपुरम निवासी प्रज्ञा रिखाड़ी ने भी अपना नाम उन सभी के साथ दर्ज करा लिया है।

बता दें कि रेखा ने भारतीय रिज़र्व बैंक की ग्रेड बी की परीक्षा में टॉप किया है। प्रज्ञा की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से पूरे शहर में हर्ष का माहौल है। रिज़र्व बैंक भारत की सबसे ज़्यादा सम्मानित संस्थाओं में से एक है। हल्द्वानी की बेटी प्रज्ञा ने ग्रेड बी की परीक्षा में टॉप कर के देवभूमि उत्तराखंड का नाम ऊँचा कर रिज़र्व बैंक में शानदार एंट्री मारी है। बता दें कि प्रज्ञा की माता हेमलता रिखाड़ी जीजीआईसी हल्द्वानी में गणित की प्रवक्ता हैं। जीजीआईसी में पढ़ने वाली सभी बेटियों को उज्जवल भविष्य की तरफ बढ़ने की प्रेरणा देने वाली हेमलता रिखाड़ी अपनी बेटी रेखा की उपलब्धि से गौरवान्वित हैं। साथ ही अपनी बेटी के भाग्य में लिखी हर-सफलता, हर-ख़ुशी उसे मिलने की ईश्वर से प्रार्थना भी कर रही हैं।

ग्रेड बी की परीक्षा में टॉप करने वाली प्रज्ञा की बचपन से ही पढ़ाई में रुचि रही है। अपनी माता से प्रेरणा लेकर शिक्षा क्षेत्र में भविष्य देखने वाली प्रज्ञा एक मेधावी छात्र रही हैं। डीएवी स्कूल से अपनी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई करने वाली प्रज्ञा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से सांख्यिकी विषय में स्नातक किया है। दिल्ली विवि से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रज्ञा का चयन आईआईटी मुंबई में हो गया था। जहाँ से उन्होंने स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। सभी स्वजनों एवं गुरुजनों से मिल रही शुभ एवं मंगलकामनाओं को सहृदय स्वीकार करते हुए प्रज्ञा ने अपनी यह उपलब्धि अपनी माता से मिली प्रेरणा और गुरुजनों के मार्गदर्शन को समर्पित की है।

To Top