Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के प्रजवल पांडे को बधाई,अमेजॉन कंपनी ने दिया 44 लाख रुपए से ज्यादा का पैकेज

Ad

हल्द्वानी: शिक्षा के क्षेत्र में हल्द्वानी शहर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हल्द्वानी शहर के युवा प्रजवल पांडे ( prajwal pandey graphic era) का प्लेसमेंट विश्व विख्यात अमेजॉन कंपनी में हुआ है। कंपनी ने उन्हें सालाना 44.14 लाख रुपए का पैकेज दिया है। प्रजवल पांडे ( prajwal pandey amazon)भीमताल ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी से बीटेक ( कंप्यूटर साइंस) के छात्र रहे । उनकी कामयाबी पर ग्राफिक एरा ने उनका अभिनन्दन कॉलेज के हल्द्वानी कैंपस में किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मौके पर ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ. कमल घनसाला ने उन्हें 50 हजार रुपए का नगद पुरस्कार किया। उन्होंने कहा कि दूसरे प्रदेश में उत्तराखंड के ग्राफिक की बात इसलिए होती है क्योंकि बच्चे कमाल कर रहे हैं। उत्तराखंड शिक्षा हब बनने की ओर अग्रसर कर चुका है और इसका श्रेय केवल बच्चों को जाता है जो शिक्षकों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रहे हैं।

गैस गोदाम रोड निवासी प्रजवल पांडे ने बताया कि बीटेक में प्रवेश लेने के दौरान वह दुविधा में थे कि आगे करियर को किस दिशा में ले जाया जाए। प्रजवल बचपन से मेधावी छात्र थे। साल 2015 उन्होंने हाईस्कूल में 10 सीजीपीए हासिल किया था। वहीं इंटर में उनके 92 प्रतिशत अंक आए। 12वीं के बाद प्रजवल पहले दिल्ली गए और वहां हिंदू कॉलेज में प्रवेश लिया लेकिन करियर को लेकर संशय की वजह से वह वापस आए। उनके संशय को दूर करने के लिए ग्राफिक एरा भीमताल के शिक्षकों ने मदद की और वह अपना ध्यान एक दिशा में केंद्रित कर पाए।

प्रवजल ने बताया कि वह बतौर इंटर्न ऑमेजॉन के साथ जुड़े थे। प्रवजल के काम से प्रभावित होकर उन्हें कंपनी ने नौकरी दी और 44.14 हजार का पैकेज दिया। सोफ्टवेयर इंजीनियर प्रजवल पांडे की माता का नाम गीता पांडे और पिता जगदीश पांडे पूर्ति विभाग से रिटायर हो गए हैं। इसके अलावा प्रजवल की बड़ी बहन वैशाली पांडे न्यूजीलैंड बेस्ट कंपनी में सोफ्टफेयर इंजीनियर है और जीजा विवेक पाठक एनटीपीसी में कार्यरत हैं। प्रजवल ने बताया कि वह 18 जुलाई 2022 से ज्वाइनिंग करने जा रहे हैं। हल्द्वानी लाइव की टीम की ओर से प्रवजल पांडे को हार्दिक बधाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top