Election Talks

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी बोले, भाजपा वादे करती है लेकिन उन्हें पूरा नहीं करती

Ad

Uttarakhand News: Election: Nainital: कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने रविवार को रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट द्वारा गोद लिये गांव पटेरी गाँव का दौरा किया। उन्होंने वहां के स्थानीय लोगों से मुलाकात की और गांव की हकीकत जानी।
प्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा सिर्फ आम जनमानस की भावनाओ के साथ खेलने का कार्य करती है। उसका विकासकार्यो से उनका दूर दूर तक कोई संबंध नही। पटेरी गांव और जंगलिया गांव भाजपा और उनके नेताओ के खोखले वादों की पोल खोल रहे है। उन्होंने कहा कि सांसद अजय भट्ट अपने गोद लिए गाँवो की हकीकत सार्वजनिक करें। इसके अलावा प्रकाश जोशी ने उधमसिंह जिला अंतर्गत किच्छा और सितारगंज विधानसभा क्षेत्रों का भी दौरा किया, जहां विधायक तिलकराज बहेड़ ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों से किच्छा विधानसभा को सिर्फ छला है। किच्छा से विकास खो गया था। खोये विकास को वापस लाना है और कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को जीताकर संसद पहुँचाना है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान नवतेज पाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व राज्यमंत्री डॉ गणेश उपाध्याय, पूर्व राज्यमंत्री हरीश पनेरू, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, प्रमोद बिष्ट, चैयरमेन दर्शन कोहली, चेयरमैन हरीश दुबे, पूर्व चेयरमैन अनवर अहमद, पी.एल. वर्मा, मोहन पांडे, राजेश प्रताप सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दलजीत सिंह, नगर ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष सितारगंज सरताज अहमद, नगर अध्यक्ष सितारगंज हरप्रीत सिंह हैप्पी, ब्लॉक अध्यक्ष शक्तिफार्म उत्तम आचार्य, वरिष्ठ कांग्रेसी राम नगीना, सरताज अली गुड्डू, अरुण शुक्ला, ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह, हरपाल सिंह, निशांत शाही, सुनीता कश्यप, अकील अहमद, गोल्डी सिंह, अखलाख अहमद, हसनैन मलिक, प्रेम पाल, अली हसन आदि लोगों ने आज कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के जनसंपर्क मे विशेष योगदान दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top