Uttarakhand News

उत्तराखंड भाजपा प्रवक्ता प्रकाश रावत ने साधा कांग्रेस पर निशाना, जनता का सम्मान करना सीखना चाहिए

Ad

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा और कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी के एक कार्यक्रम में दिए गए बयान पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपमान गढ़वाल की जनता का ही नही बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का है। हाल ही में उत्तराखण्ड कांग्रेस के नेताओं के चर्चाओं में आए बयानों पर प्रतिक्रिया देते रावत ने कहा कि ये बयान कांग्रेस की बौखलाहट का परिणाम है और अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश प्रवक्ता रावत ने कहा कि पार्टी द्वारा आयोजित रैली में जनता के ना जुटने से कांग्रेस नेता इतने विचलित हो गए कि वे इस प्रकार के अपमानजनक बयान दे रहे है। राज्य की जनता कांग्रेस को पूरी तरह समझ चुकी है। हकीकत यह है कि राज्य की जनता को कांग्रेस पर बिलकुल भी भरोसा नहीं रहा है। इसलिए उनके कार्यक्रमों में जनता नही पहुंच रही है। इस सत्य को स्वीकार करने के बजाय कांग्रेस नेता आक्रोश में आकर जनभावनाओं को आहत करने वाले बयान दे रहे है जो कि अत्यंत निंदनीय है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top