Uttarakhand News

सांसद निधि पर उठाए जा रहे सवाल बेबुनियादी हैं: प्रकाश रावत

Ad

Uttarakhand News: चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर लगातार निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी द्वारा सांसद निधि ना खर्च करने को लेकर जड़ों अजय भट्ट पर लगाए थे उसका जवाब अब प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भोले भाले मतदाताओं को झूठ बोलकर गुमराह करने का काम कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी कर रहे हैं। झूठ और फर्जी आंकड़े दिखाकर मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं कि केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट ने सांसद निधि खर्च नहीं की। उन्होंने कहा कि असल हकीकत यह है कि अजय भट्ट ने अपनी संपूर्ण सांसद निधि जनता के विभिन्न विकास कार्यों के लिए खर्च कर दी है। इसका सीधा प्रमाण सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत परियोजना निदेशक जिला ग्राम में विकास अभिकरण नैनीताल द्वारा ताजा आंकड़े दिए गए हैं जिसमें स्पष्ट है कि केंद्रीय मंत्री भट्ट द्वारा 17 वें लोकसभा के लिए मिली गई संपूर्ण सांसद निधि को विकास कार्यों के लिए खर्च कर दिया है। सूचना के अधिकार पर दिए गए जानकारी के मुताबिक वर्ष 2019 से 2023 तक (ऑफलाइन)भारत सरकार द्वारा 700 लाख धनराशि स्वीकृत की गई जिसे जिला अधिकारी के स्तर पर संपूर्ण धनराशि विकास कार्यों के लिए कार्यदाई संस्था को स्वीकृत कर दी गई। इसके अलावा वर्ष 2023 – 24 के लिए ऑनलाइन 558.37 लाख रुपए भारत सरकार द्वारा धनराशि आवंटित की गई जिसमें 547.87 लाख रुपए धनराशि जिला अधिकारी के स्तर पर कार्यकारी संस्था को स्वीकृत कर दिया गया।

इसी प्रकार उधम सिंह नगर के लिए वर्ष 2023- 24 ऑनलाइन 401.71 लाख रुपए की धनराशि भारत सरकार द्वारा आवंटित की गई और 401.71 लाख की संपूर्ण धनराशि जिला अधिकारी के स्तर से कार्यदाई संस्था को स्वीकृत कर दी गई है।

सूचना के अधिकार पर मिली जानकारी में कुल 17 वीं में लोकसभा में अजय भट्ट को 1680.08 लाख रुपए आवंटित हुए जिसमें से 1649.58 लाख की सांसद निधि स्वीकृत कर कार्यदाई संस्थाओं को जारी कर दी गई है।

कांग्रेस के पास इससे बड़ा झूठा कोई नहीं है कि सांसद निधि खर्च नहीं हुई है, लिहाजा संसदीय क्षेत्र की देवतुल्य जनता जानती है कि पहले से जनता को गुमराह और झूठ बोलने की राजनीति करने वाली कांग्रेस का झूठ अब आगे नहीं चल सकता। सूचना के अधिकार से मांगी गई जानकारी दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है।

प्रकाश रावत ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट को सांसदों के कार्यों का सर्वेक्षण करने वाली फेम इंडिया मैगजीन ने लगातार 2 वर्ष सर्वश्रेष्ठ सांसद का अवार्ड दिया। इसके अलावा भट्ट द्वारा विदेशी धरती पर 6 इंटरनेशनल लेक्चर देकर भारत का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा g- 20 के तीन गोलमेज सम्मेलन में भट्ट ने शिरकत कर भारत के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top