Nainital-Haldwani News

साढ़े 4 वर्षों तक सरकार में रहे और अब आरोप लगा रहे हैं, प्रकाश रावत ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ad

हल्द्वानी: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कांग्रेस के उत्तराखंड के बारे में सारे वायदे और घोषणाओं को धोखा देने वाला बताया है। उन्होंने कहा साढ़े 4 वर्षों तक सरकार में मंत्री रहे लोग अब कांग्रेस में जाकर अपना विजन बता रहे हैं यह हास्यास्पद है। यही लोग कहते थे हरीश रावत की सरकार में इतना भ्रष्टाचार हुआ कि हम घुटन महसूस कर रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे है। इस दौरान उन्होंने यशपाल आर्य और संजीव आर्य पर निशाना साधा। दोनों नेता जो विकास अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में गिना रहे हैं वह भाजपा के शासन की देन है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रकाश रावत ने कहा कि स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार वह कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रणजीत रावत ने अपनी सरकार पर जो आरोप लगाए थे वह किसी से छिपे नहीं हैं। प्रकाश रावत ने कहा की भाजपा के शासनकाल में केंद्र की मदद से चौहमुखी विकास हुआ है। कांग्रेस के नेता भाजपा के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड की जनता के हित में जिस कार्यशैली से काम कर रहे हैं उससे घबरा गए हैं। कांग्रेस के लोगों को भ्रष्टाचार की पुरानी आदत है। भ्रष्टाचार रुकने के कारण उनकी सत्ता के प्रति तड़पन बढ़ चुकी है। उत्तराखंड की जनता उनके पूर्व के कर्मों को जानती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने साल 2025 तक उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बने ऐसे योजनाएं बनाई है। कांग्रेस के नेताओं को चाहिए की उत्तराखंड की जनता से अपने पूर्व कर्मों के लिए क्षमा मांगते हुए प्रधानमंत्री और युवा मुख्यमंत्री के उत्तराखंड की जनता के सपनों को साकार करने की दिशा में सार्थक सहयोग प्रदान करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top