Life Style

कैसे कम होगा दांतों का अंतर, क्या होता है इस परेशानी का कारण , जानें प्रकाश डेंटल टिप्स

Ad

हल्द्वानी:दांतों की सुंदरता कई कारणों से कम होती है। दांतों के बीच अंदर होने भी उनमें एक है। इसे डायस्टेमा बोलते है। ये भले ही दर्द नहीं होता है लेकिन इसे दांतों की सुंदरता में दाग की तरह देखा जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

Image result for दांतों में गैप

डायस्टेमा एक अंतर या दांत के बीच के गैप होता है। ये स्थान दांत में कहीं भी बन सकता है, लेकिन ज्यादातर यह गैप ऊपर के दो दांतों के बीच में होता है। कई बार देखने को मिलता है कि बच्चों में ये अंतर बढ़े-बढ़े कम हो जाता है लेकिन कुछ गैप इतने बड़े होते हैं जो कुछ लोगों के लिए समस्या बन जाती है।यदि आपको गैप दिखता है, तो आपको इसे बंद करने के तरीकों या उसके आकार को कम करने के बारे में सोचना चाहिए।

प्रकाश डेंटल टिप्स

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल हॉस्पिटल के डॉक्टर अनुराग अग्रवाल ने  डायस्टेमा या दांतो के बीच के अंतर होने का कारण बताया। उन्होंने कहा  कुछ लोगों में यह स्थिति उनके दांतों और उनके जबड़े की हड्डी के आकार से संबंधित होती है। जब एक व्यक्ति के दांत जबड़े की हड्डी के लिए बहुत छोटे हैं, तब यह गैप हो सकता है। वैसे आपके दांतों और जबड़े की हड्डी का आकार जेनेटिक भी हो सकता है। वहीं बच्चे अपने अंगूठे को चूसते हैं, इससे उनके दांतों के बीच गैप बन सकता है, क्योंकि अंगूठा चूसने से सामने वाले दांतों पर दबाव पड़ता है। डायस्टेमा मसूड़ो से सबंधित बीमारी है। इसके एक संक्रमण भी कह सकते हैं।  इससे दांतों को नुकसान और दांतों के बीच गैप हो सकता है। गम रोग के लक्षण लाल और सूजा हुआ मसूड़ा, हड्डियों का नुकसान, ढीले दांत और मसूड़ों में रक्तस्राव शामिल है।

क्या है इलाज

ब्रेसेस डायस्टेमा के लिए एक सामान्य उपचार है। ब्रेसेस में तार और ब्रैकेट होते हैं जो दांतों पर दबाव डालते हैं और धीरे-धीरे दांतों के बीच गैप को कम करते हैं। ब्रेसेस डायस्टेमा के कुछ मामलों को भी ठीक कर सकते हैं।

Related image

यदि आप ब्रेसेस नहीं करवाना चाहते तो अपने दांतों के बीच गैप को भरने के लिए कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें।वेनर्स या बॉन्डिंग एक और विकल्प है। यह प्रक्रिया टूथ कलर कम्पोजिट के लिए उपयोग में लाई जाती है। इससे न केवल दांतों के गैप भरे जा सकते हैं बल्कि आपकी स्माइल भी अच्छी हो सकती है। यह प्रक्रिया एक क्रैक या चीप दांत को ठीक करने के लिए भी उपयोगी है।

अगर आप दांत के किसी भी रोग से ग्रस्त है तो प्रकाश डेंटल हॉस्पिटल के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर जानकारी ले सकते है-9410714820

ADVERTISEMENTS Ad
To Top