Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: प्रणव सिंह परिहार और गर्वित भट्ट की जोड़ी ने जीता गोल्ड, शैमफोर्ड स्कूल बना चैंपियन

Ad

Haldwani News: शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएलएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित वेद प्रकाश गुप्ता मेमोरियल जिला इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप में विजेता ट्राफी जीती। मंगलवार (28 मई) को खेले गए बालकों के अंडर 19 डबल्स के फाइनल मुकाबले में शैमफोर्ड स्कूल के प्रणव सिंह परिहार एवं गर्वित भट्ट की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों को हराया जबकि गर्वित भट्ट ने एकल का खिताब अपने नाम किया। सेमीफाइनल मुकाबले में शैमफोर्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने बीएलएम एकेडमी के खिलाड़ियों को हराया।

ADVERTISEMENTS Ad

फाइनल मुकाबला शैमफोर्ड स्कूल एवं गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में शैमफोर्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने गुरुकुल के खिलाड़ियों को डबल्स में 21-11, 21-14 से हराकर जीत दर्ज की। सिंगल्स में गर्वित भट्ट ने 21-16, 21-14 से गुरुकुल के खिलाड़ी को हराकर जीत दर्ज की। बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले के प्रतिष्ठित विद्यालयों के लगभग 50 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बीएलएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा 27 से 28 मई तक इन्टर स्कूल बैडमिंटन तथा चेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इंटर स्कूल चेस चैंपियनशिप जूनियर वर्ग में शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की गुंजन थुवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चेस प्रतियोगिता में जिले के प्रतिष्ठित विद्यालयों के लगभग 90 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेताओं को आयोजक विद्यालय द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाऐं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top