Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पीलीकोठी निवासी प्रशांत रावत का टीम इंडिया में चयन

Ad

हल्द्वानी:खेल के मैदान से हल्द्वानी के लिए अच्छी खबर सामने आई है। छात्र प्रशांत सिंह रावत का भारतीय बास्केटबॉल टीम में चयन हुआ है। भारतीय टीम की भिंड़त 20 अगस्त को सऊदी अरब से होगी।विंडो- 4 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला 21 अगस्त को भारत और फिलिपींस के बीच खेला जाएगा। मौजूदा वक्त में प्रशांत एमबीपीजी कॉलेज के छात्र हैं। वहीं स्कूली शिक्षा उन्होंने हल्द्वानी के आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल से ली है। फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने एशियन चैंपियनशिप क्वालीफायर विंडो 4 के लिए भारत की फाइनल टीम की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में हल्द्वानी के प्रशांत रावत का नाम शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशांत इससे पहले भी भारतीय टीम में शामिल हो चुके हैं। प्रशांत बीते सोमवार को भारतीय टीम के साथ सऊदी अरब रवाना हो चुके हैं। एमबीपीजी कॉलेज के बीए छठे सेमेस्टर के छात्र प्रशांत सिंह रावत पांच बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। प्रशांत रावत के चयन पर प्राचार्य डॉ. बीआर पंत, खेल प्रभारी डा. पुष्कर गौड़ आदि ने खुशी जताई है। पीलीकोठी निवासी प्रशांत की यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं।पिता एनएस रावत भी बास्केटबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं। वर्तमान में वह रुद्रपुर के प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षक हैं। माता आशा रावत गृहिणी हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top