Nainital-Haldwani News

रंग लाई दो दशकों की मेहनत, KBC-14 में दिखेंगे हल्द्वानी के प्रशांत शर्मा

Ad

हल्द्वानी: केबीसी में एक बार फिर हल्द्वानी शहर के कंटेस्टेंट दिखाई देंगे। हल्द्वानी में रहने वाले प्रोफेसर प्रशांत शर्मा केबीसी में देखेंगे। सोशल मीडिया पर उनके शो का प्रोमो भी वायरल हो रहा है। अमिताभ बच्चन के साथ प्रोफेसर प्रशांत शर्मा की मौजूदगी से शहरवासी काफी उत्साहित हैं और शो के प्रसारित होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रोमो में प्रशांत बच्चन के साथ मजाक करते देखे जा रहे हैं। यह भी पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

प्रोफेसर प्रशांत शर्मा मूलरूप से आगरा यूपी के रहने वाले हैं और मौजूदा वक्त में हल्द्वानी में रहते हैं। प्रशांत के शो की शूटिंग पूरी हो गई है। सोमवार को ट्रेलर और बुधवार व गुरुवार के शो में प्रशांत शर्मा अमिताभ बच्चन के साथ दर्शकों को हॉट सीट पर दिखाई देंगे। जो प्रोमो वायरल हो रहा है उसमें अमिताभ 50 लाख रुपये का प्रश्न पूछ हैं, लेकिन जवाब में प्रशांत हंसमुख अंदाज में कहते हैं, गाय हमारी माता है, लेकिन यह सवाल हमको नहीं आता है। यह भी पढ़ें…

बता दें कि कौन बनेगा करोड़ पति का 14वां सीजन सोनी टीवी पर आ रहा है। प्रशांत ने केबीसी की तैयारियों पर कहा कि वह 20 साल से कोशिश कर रहे थे। केबीसी शो को लेकर भारत में काफी उत्साह है। अमिताभ बच्चन के वजह से शो को विदेशों में भी पहचान मिली है। इसके अलावा प्रोमो में प्रशांत बिग बी का इंटरव्यू लेने के लिए नाचते नजर आ रहे हैं। प्रोमो काफी शानदार है और इसने लोगों की उत्सुकता को भी बढ़ा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top