Uttar Pradesh

Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे Prateek Yadav का निधन हुआ

Ad

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे Prateek Yadav का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने उनके निधन की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, देर रात से ही प्रतीक यादव की तबीयत खराब होने लगी थी। शुरुआत में हल्की परेशानी महसूस होने के बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ी, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। लखनऊ के सिविल अस्पताल में नेताओं, करीबी लोगों और परिचितों का पहुंचना शुरू हो गया है।

प्रतीक यादव फिटनेस और सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते थे। वह लखनऊ स्थित ‘फिटनेस प्लैनेट’ जिम के मालिक थे। इसके साथ ही वह ‘जीव आश्रय’ नामक संस्था भी संचालित करते थे, जो स्ट्रीट डॉग्स के रेस्क्यू, इलाज, देखभाल और भोजन की व्यवस्था का काम करती है। फिटनेस और पशु सेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका को लेकर उन्हें खास पहचान मिली हुई थी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top