Champawat News

चंपावत की प्रीतिका 16 हजार छात्रों पर भारी,अमेरिका में मिली 25 हजार डॉलर की स्कॉलरशिप

Ad

Champawat News: Pritika Kharkwal: Scholarship : America: उत्तराखंड के चंपावत जिले की रहने वाली प्रीतिका खर्कवाल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती। टनकपुर की मूल निवासी प्रीतिका को अमेरिका की प्रतिष्ठित नेशनल ऑनर सोसाइटी (NHS) की ओर से 25 हजार डॉलर की स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

16,000 से ज्यादा छात्रों में प्रीतिका ने मारी बाज़ी

यह स्कॉलरशिप अमेरिका के विभिन्न कॉलेजों के 16,000 से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदान की जाती है। इन सभी प्रतिभागियों में से प्रीतिका का चयन होना उत्तराखंड और देश के लिए गर्व की बात है। वह लेबनान ट्रेल हाई स्कूल में सीनियर छात्रा हैं।

मेंटरिंग और मानसिक स्वास्थ्य पर भी कर रही हैं शानदार काम

प्रीतिका इससे पहले कॉरपोरेट यूथ लीडरशिप मेंटरिंग अवार्ड जीत चुकी हैं, जिसमें वह सबसे कम उम्र की विजेता बनी थीं। इसके अलावा उन्होंने “It’s Time to Start Looking In” नामक एक प्रेरणादायक स्व-सहायता पुस्तक भी लिखी है।
वह मानसिक स्वास्थ्य और युवाओं की समस्याओं पर आधारित पॉडकास्ट ‘Talk It Out with Preetika Kharkwal’ की होस्ट भी हैं।

व्हार्टन बिजनेस स्कूल में पढ़ने का मिला मौका

अपनी उपलब्धियों के बल पर प्रीतिका को अब अमेरिका की मशहूर पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल ऑफ बिजनेस में पढ़ने का अवसर मिला है। यह संस्थान दुनिया का सबसे पुराना कॉलेजिएट बिजनेस स्कूल है, जिसकी स्थापना 1881 में हुई थी। गौरतलब है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इसी स्कूल से पढ़े हैं।

परिवार भी है प्रेरणा का स्रोत

प्रीतिका के पिता आशुतोष खर्कवाल अमेरिका में आईटी प्रोफेशनल हैं और वर्तमान में जेपी मॉर्गन में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनकी छोटी बहन वर्णिका खर्कवाल ने भी हाल ही में मिडिल स्कूल श्रेणी की ग्रैंड चैंपियनशिप जीतकर परिवार का नाम रोशन किया है।

देश-विदेश में बढ़ा रहीं हैं उत्तराखंड का मान

प्रीतिका की इस अभूतपूर्व उपलब्धि ने न सिर्फ उनके जिले और राज्य का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। उत्तराखंड की यह बेटी एक प्रेरणा बनकर उभरी है, जो युवा पीढ़ी को सपने देखने और उन्हें साकार करने की दिशा में प्रेरित कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top