Nainital-Haldwani News

लोनिवि ने बिना सूचना बंद किया हल्द्वानी-भीमताल मार्ग, महिला ने ऑटो में ही दिया जुड़वा को जन्म

हल्द्वानी: काठगोदाम से आगे भवाली-भीमताल के लिए जाने वाले लोगों के लिए रानीबाग स्थित पुल बेहद अहम है। ऐसा यूं भी है क्योंकि आपको आगे जाना है तो इसी रास्ते से गुज़रना होगा। वगरना आपको लंबा रास्ता यह करना पड़ा सकता है। बहरहाल इसी पुल का निर्माण कार्य लोनिवि की ओर से दीपावली से भी पहले से किया जा रहा है।

दीपावली के चक्कर से पहले यह काम रुका था, ज बाद में फिर शुरू हुपआ, मगर निर्माण कार्य अबी तक पूरा नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार भीमताल-हल्द्वानी मार्ग को एक बाद फिर छोटे वाहनों के लिए बंद कर दिया है। फिल्हाल यह फैसला बारिशों में होने वाले भूस्खलन की संभावना को देखते हुए लिया गया है। मगर इस फैसले से एक गर्भवती महिला को रविवार की रात भारी समस्या का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: इंदिरा हृदयेश को उम्र के हिसाब से मार्गदर्शन मंडल में चले जाना चाहिए:मदन कौशिक

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में चौकी इंचार्ज को मिली लापरवाही की सजा,SSP ने किया सस्पेंड

रविवार की रात को अमृतपुर गांव की एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होनी शुरू हुई, जिसके बाद उसे परिजनों द्वारा ऑटो में बैठाया गया ताकि इलाज के लिए हल्द्वानी लाया जा सके। मगर भीमताल-हल्द्वानी स्थित मार्ग बंद होने के कारण महिला का प्रसव ऑटो मे ही हो गया। महिला ने दो जुड़वा बच्चों के जन्म दिया जिनमें से एक की तबीयत भी बिगड़ गई।

दरअसल लोनिवि द्वारा यह मार्ग इस बार बिना किसी पूर्व सूचना के ही बंद कर दिया गया था। जिसकी वजह से पीड़ित महिला को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस मामले पर लोनोवि के सहायक कनिष्ठ अभियंता केके पाठक ने मार्ग को बंद करने पर सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में संभावित भूस्खलन की समस्यो को देखते हुए यह मार्ग बंद किया गया था। अभियंता ने बताया कि प्रसव की जानकारी मिलते ही तुरंच मार्ग खुलवा कर ऑटो को रवाना कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: रामनगर में एक ही घर से पांच लोगों को हुआ कोरोना,इलाका बना कंटेनमेंट जोन

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में सिपाही की हिम्मत तो देखो, कोतवाल को दे दी जान से मारने की धमकी, हुआ सस्पेंड

To Top