Dehradun News

उत्तराखंड से एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तैयारी, लखनऊ के लिए हो सकता है संचालन

Ad

Uttarakhand railways:- राज्य उत्तराखंड में पिछले कुछ वक्त में भारत की सबसे तेज कहीं जाने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा शुरू की जा चुकी है। इसी क्रम में राज्य में एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने की उम्मीद नजर आई है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य के विभिन्न शहरों में जनता को रेल सेवा का लाभ दिलाने के लिए उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी लगातार प्रयास कर रहे हैं। अनिल बलूनी के ही प्रयासों से अब देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही शुरू होने वाली है। बलूनी ने कुछ समय पहले इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह भी किया था। इस से पहले कोटद्वार से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के लिए अनिल बलूनी द्वारा नई एक्सप्रेस ट्रेन की मांग रखी गई थी। एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बीते शनिवार से शुरू किया जा चुका है।

यही नहीं उनके प्रयासों से काठगोदाम-देहरादून के बीच नैनी दून एक्सप्रेस, टनकपुर से दिल्ली के मध्य जनशताब्दी एक्सप्रेस और कोटद्वार-दिल्ली के बीच सिद्धबली एक्सप्रेस रेल सेवा प्रारंभ की जा चुकी है। बीते शनिवार को भी उनके प्रयासों से कोटद्वार क्षेत्र की जनता को कोटद्वार-आनंद विहार रेल सेवा प्राप्त हुई थी।

कुछ दिन पहले कोटद्वार के एक प्रतिनिधिमंडल ने यात्रियों की सुगमता के लिए राज्यसभा सदस्य बलूनी से दिल्ली में भेंट कर के कोटद्वार के लिए नई रेल सेवा प्रारंभ कराने को कहा था। इसके बाद अनिल बलूनी ने कोटद्वार दिल्ली के बीच नई ट्रेन के साथ-साथ देहरादून लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णो से बात भी की थी।उनके कहने के बाद रेल मंत्रालय ने कोटद्वार–दिल्ली आनंद विहार रेल सेवा के लिए हामी भर दी थी। इस सेवा का उद्घाटन बीते शनिवार को किया गया था। जनता द्वारा अब देहरादून और लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की संचालन की भी उम्मीद लगाई जा रही है। इस रेल सेवा के प्रारंभ होने से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजधानियां अब सीधे रेल सेवा से जुड़ सकेंगी ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top