Uttarakhand News

विधानसभा भर्ती मामला, अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने जांच के आदेश दिए और सचिव को छुट्टी पर भेजा

Ad

देहरादून: विधानसभा में हुए भर्तियों को लेकर उठे बवाल के बीच उत्‍तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण एक अहम ऐलान किया है। देहरादून पहुंचने के बाद उन्होंने पत्रकारवर्ता की और कहा कि भर्ती मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गई है। उन्होंने विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को अवकाश पर भेज दिया है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की है। समिति में पूर्व आइएएस डीके कोटिया अध्यक्ष और सुरेंद्र सिंह रावत व अवनींद्र नयाल सदस्य होंगे। समिति अपनी रिपोर्ट एक महीने में अध्यक्ष को सौंपेगी। जांच अवधि तक सचिव छुट्टी पर रहेंगे। आगे पढ़ें…

अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि साल 2012 से 2022 तक हुई नियुक्तियों की जांच की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 2000 से 2011 तक उत्तर प्रदेश की नियामवाली राज्य में लागू थी और उसे में भी जांच के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति की रिपोर्ट बेहद अहम और भविष्य में होने वाली भर्तियों के नियम इसी के आधार पर तय होंगे। बता दें कि UKSSSC पेपर लीक मामले के बीच विधानसभा में हुई 73 भर्तियों का मामला सामने आया और जो तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पूर्व में रहे विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल पर अपने करीबियों को नौकरी पर रखने पर आरोप लग रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो भी भर्तियां हुई हैं वह नियमों के आधार पर हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top