Uttarakhand News

हो गया फैसला,उत्तराखंड के निजी व सरकारी स्कूल आठ फरवरी से खुलेंगे

Ad

कैबिनेट बैठक :उत्तराखंड में एक नवंबर से खुलेंगे स्कूल, 18 नए प्रस्तावों पर सहमति बनी

हल्द्वानी: शनिवार को उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए । राज्य में कोरोना वायरस के चलते बंद हुए स्कूल अब खुलेंगे। इसकों को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से एसओपी जारी की जाएगी। कैबिनेट में फैसला लिया गया है कि प्रदेश में कक्षा 6 से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल आठ फरवरी से खोले जाएंगे। 

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि कोरोना संकट की वजह से चालू शैक्षिक सत्र 2020-21 के तकरीबन दस महीने सरकारी और निजी स्कूल नहीं खोले गए हैं। अगस्त और सितंबर में सरकार इस पर मंथन कर रही थी कि कोरोना वायरस के मामलों में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला। बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए सरकार ने बीते नवंबर में 10वीं व 12वीं की पढ़ाई के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दी गई। इस बीच निजी स्कूलों और सरकार के बीच तालमेल की कमी भी देखने को मिली।

निजी स्कूलों ने साफ कर दिया था कि कोरोना संक्रमित पाए जाने पर वह बच्चों की जिम्मेदारी नहीं लेगा, ऐसे में ऑनलाइन पढ़ाई ही एक मात्र रास्ता मिला।वहीं निजी स्कूलों में 10वीं व 12वीं बोर्ड के छात्रों की प्रैक्टिकल कक्षाएं शुरू हो रही हैं। प्रैक्टिकल कक्षाएं बिना स्कूल पहुंचे संपन्न नहीं हो सकती हैं। ऐसे में स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं बंद करने पर विचार किया रहा है। 10वीं व 12वीं की अब सिर्फ ऑफलाइन कक्षाएं ही चलेंगी। बताया जा रहा है कि कई स्कूलों ने इसकी तैयारी भी कर ली है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने भी बीते दिनों विभागीय समीक्षा बैठक में स्कूलों को खोलने पर विचार करने के निर्देश दिए थे। साथ ही इस संबंध में प्रस्ताव मंत्रिमंडल के समक्ष रखा गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top