Dehradun News

उत्तराखंड सचिवालय के निजी सचिव पर पत्नी की हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

Ad

Dehradun | DowryCase | UttarakhandNews : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। डोईवाला थाना क्षेत्र के हर्रावाला में नवविवाहिता और सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सृष्टि कंडारी की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ रतूड़ी से हुई थी…जो सचिवालय में निजी सचिव के पद पर कार्यरत हैं। सृष्टि स्वयं भी सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं।

मृतका की मां सीमा कंडारी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से उनकी बेटी को दहेज और अन्य बातों को लेकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि सृष्टि को मनहूस कहकर अपमानित किया जाता था और उस पर मानसिक दबाव बनाया जाता था।

परिजनों का कहना है कि 28 और 29 जुलाई को सृष्टि से उनका संपर्क नहीं हो सका। बाद में एक परिचित के जरिए पता चला कि उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया है। जब परिवार देहरादून पहुंचा तो उन्हें उसकी मौत की जानकारी मिली। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने समय रहते उन्हें इस घटना की सूचना भी नहीं दी।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि शादी के कुछ समय बाद सृष्टि के ससुर को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद परिवार ने अंधविश्वास के चलते सृष्टि को अपशकुनी मानना शुरू कर दिया और उसे मानसिक रूप से परेशान किया। हाल ही में ससुर के निधन के बाद उस पर दबाव और बढ़ गया था।

डोईवाला पुलिस ने मृतका के पति सौरभ रतूड़ी, सास परवीना देवी और ननद चारू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे…उसी के अनुसार कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top