Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी मुखानी की छात्रा प्रियंका नेशनल लेवल पर खेलेगी, आप भी कहिए ऑल द बेस्ट

Ad

हल्द्वानी: अब हमारा शहर हल्द्वानी भी देवभूमि से कोई अलग थोड़ी ही है…तो यहां के बच्चे भला किसी से पीछे क्यों रहें। हल्द्वानी शहर के युवाओं और बच्चों ने भी यह कसम खा रखी है कि क्षेत्र चाहे कोई भी हो, उन्हें आगे बढ़कर अपने परिवार का नाम रोशन करना है तो करना है। इसी कड़ी में अब हल्द्वानी मुखानी की एक छात्रा का चयन राष्ट्रीय लेवल की प्रतियोगिता के लिए हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हम बात कर रहे हैं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुखानी की छात्रा कुमारी प्रियंका आर्य की, जिसका चयन अंडर 17 वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर जुजित्सु प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जुजित्सु एक खेल है, जो उत्तराखंड में उतना ज्यादा प्रसिद्ध नहीं है। इस बेहद कठिन खेल में हल्द्वानी की बेटी प्रियंका ने अपने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन कर दिया है।

बता दें कि प्रियंका आर्य कक्षा आठ की छात्रा है। यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश में 26, 27 मार्च को आयोजित की जाएगी। विद्यालय की शिक्षिका मंजू पांडे उदिता ने जानकारी दी और बताया कि प्रियंका हमेशा से होनहार छात्रा रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ चित्र कला, नृत्य कला, खेलकूद आदि में वह लगातार प्रतिभाग करती हैं। बता दें कि प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है। प्रियंका की माता किरन आर्या एकल अभिभावक हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top