Nainital-Haldwani News

नैनीताल की प्रियंका भट्ट को देश की बेस्ट यूनिवर्सिटी ने दिया गोल्ड मेडल, हमें आप पर गर्व है

नैनीताल: देवभूमि कभी भी केवल अपनी सुंदरता के लिए नहीं जानी गई। ये पवित्र भूमि जानी गई है अपने त्याग के लिए, समर्पण के लिए, देश सेवा के लिए…यहां के युवाओं की प्रतिभा के बलबूते देवभूमि आज भी निरंतर देशभर में अपनी छाप छोड़ रही है। इस बार नैनीताल जिले (Nainital Priyanka Bhatt) की बेटी ने पूरे प्रदेश कौ गौरव प्रदान किया है। प्रियंका भट्ट को विश्व विख्यात विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से नवाजा गया है।

आपको बता दें कि वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान (Banasthali Vidyapeeth Rajasthan Priyanka Bhatt) उच्च शिक्षा प्रदान करने के क्षेत्र में काफी जाना माना नाम है और यह भारत की सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी में गिनी जाती है। यहां से पढ़ने के लिए बच्चों में होड़ रहती है। अब नैनीताल जिले की रहने वाली प्रियंका भट्ट ने यहां से मास्टर ऑफ आर्ट्स में प्रथम स्थान हासिल किया है। नौकुचियाताल निवासी प्रियंका भट्ट (Priyanka Bhatt Nakuchiyatal) को वनस्थली विद्यापीठ में मास्टर ऑफ आर्ट्स (अंग्रेज़ी) में प्रथम स्थान प्राप्त करने के पश्चात दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है।

गौरतलब है कि प्रियंका ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा नेनीताल (Priyanka Bhatt Nainital St Marry) के सेन्ट मेरी स्कूल से प्राप्त की है। प्रियंका के पिता किशन चन्द्र भट्ट डीएसबी कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अधिकारी (DSB College Nainital Priyanka Bhatt) के पद पर तैनात हैं, जबकि उनकी मां एक कुशल गृहणी हैं। इस अवसर पर प्रियंका ने माता पिता से मिली प्रेरणा को ही सफलता का आधार बताया है। हल्द्वानी लाइव की पूरी टीम की तरफ से प्रियंका को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

To Top