Tehri News

उत्तराखंड की प्रियंका डंगवाल को बधाई दें,केरल IIT टॉप कर पाया गोल्ड मेडल

Ad

Priyanka Dangwal Success Story: उत्तराखंड के बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। कुछ ऐसा कर रहे हैं जो पूरे भारत को यंग उत्तराखंड का परिचय दे रहा है। उत्तराखंड की प्रियंका डंगवाल ने आईआईटी टॉप कर राज्य का नाम रौशन किया है। उन्हें गोल्ड मेडल से नवाजा गया। उन्हें गोल्ड मेडल इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ व मिसाइल मैन द्वारा दिया गया। जानकारी के मुताबिक, प्रियंका डंगवाल मूल रूप से टिहरी के सिराई गांव की निवासी हैं। मौजूदा वक्त में उनका परिवार देहरादून में रहता है।

ADVERTISEMENTS Ad

इंटर के बाद प्रियंका को केरल आईआईटी में प्रवेश मिला। वहां से बीटेक इलेक्ट्रिकल ब्रांच से करते हुए में उन्होंने टॉप कर गोल्ड मेडल जीता है। बता दें कि प्रियंका ने दसवीं कक्षा में 98.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए एवं 12वीं में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उनकी स्कूलिंग दून ब्लॉसम स्कूल से हुई है। स्कूल बाद प्रियंका ने आईआईटी भी टॉप किया है। मौजूदा वक्त में वो मद्रास आईआईटी में इलेक्ट्रिक से एमटेक कर रही है।

प्रियंका ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता को दिया है। उनके पिता रमेश डंगवाल और उनकी माता स्कूल में अध्यापक हैं। उनके पिता रमेश डंगवाल भी बेटी की कामयाबी से खुश हैं और चाहते हैं कि उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़े। उन्होंने सभी अभिभावकों से बेटियों को सहयोग करने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्रियंका के आईआईटी टॉप करने के बाद विदेश में नौकरी के ऑफर हुए हैं लेकिन वो एमटेक करने पर ध्यान देना चाहती हैं। प्रियंका को कुछ नया सीखना पसंद है, इसलिए उन्होंने नौकरी के बजाए पढ़ाई जारी रखने का फैसला किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top