Bageshwar News

इसे कहते हैं किस्मत, बागेश्वर निवासी प्रियंका परिहार ने IPL की टीम बनाकर जीते एक करोड़ रुपए

Ad

बागेश्वर: पहले के जमाने में लौटरी के टिकट काफी प्रचलन में रहते थे। लेकिन अब इन टिकटों की जगह मोबाइल के कुछ ऐप्स ने ले ली है। ड्रीम 11 और माय सर्किल 11 जैसे ऐप आज के समय में लोगों को लखपति और करोड़पति बना रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों की बल्ले हो रही है तो यहां उत्तराखंड के लोग भी ऐसे ऐप पर मोटी रकम जीतकर नाम कमा रहे हैं। अब बागेश्वर की प्रियंका परिहार ने एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बागेश्वर के उडलगांव की निवासी प्रियंका परिहार ने गुजरात टाइटंस और आरसीबी के मुकाबले में माय सर्किल 11 ऐप पर टीम बनाई थी। इस मुकाबले में प्रियंका द्वारा चुने खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्हें लीग में पहली रैंक हासिल हुई थी। जिसका नतीजा ये रहा कि प्रियंका परिहार ने एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं। अब उन्हें जल्द ही टैक्स काटकर पैसे मिल जाएंगे।

गौरतलब है कि अधिकतर लड़कों द्वारा ही इस तरह के इनाम जीतने की खबरें आती हैं। लेकिन बहुत कम होता है कि लड़कियां भी ड्रीम 11 या माय सर्किल 11 ऐप की वजह से सुर्खियों में आएं। प्रियंका परिहार ने ऐसा कर के दिखाया है। इसे किस्मत कह लीजिए या खेल की समझ, लेकिन प्रिंयका ने लौटरी तो अब जीत ली है। बता दें कि वह वर्तमान में अपने मेजर पति अशोक परिहार के साथ हिमाचल प्रदेश में रह रही हैं। प्रियंका के पिता कैलाश सिंह मेहता बागेश्वर में एक निजी स्कूल के संचालक है। प्रियंका का कहना है कि वह लीग में प्रथम आई और उन्होंने ये राशि जीती है। इस उपलब्धि से उनके परिजन काफी खुश हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top