Pithoragarh News

गंगोलीहाट की प्रियांशी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, हाईस्कूल में 500 में से 500 अंक प्राप्त किए

Ad

Uttarakhand: Uttarakhand Board: Uttarakhand Board result: Priyanshi Rawat: उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। और एक बार फिर इन बोर्ड परीक्षा में छात्राओं ने बाजी मारी है। आपको बता दें कि ऐसी ही एक छात्रा है जिसने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य का नाम रोशन कर दिया है। हम बात कर रहे हैं प्रियांशी रावत की जिन्होने हाईस्कूल में 500 में से 500 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। प्रियांशी जीबीएस जीआसी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ की छात्रा है। प्रियांशी की सफलता के बाद परिवार और स्कूल में खुशी की लहर सी दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे अभी अभी घोषित कर दिए गए हैं। नतीजे देखने के लिए आप www.uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जा सकते हैं।इंटरमीडिएट की बात करें तो इस बार भी बालिकाएं बालकों से आगे रहीं। बालकों का पासिंग परसेंटेज 78.1 97 प्रतिशत रहा तो वहीं बालिकाओं का पासिंग परसेंटेज 85.96 फ़ीसदी रहा। जबकि हाई स्कूल में बालकों का पासिंग परसेंटेज 85.59 प्रतिशत रहा तो वही बालिकाओं का पासिंग परसेंटेज 92. 54% रहा। इंटर में 82.63 प्रतिशत छात्र पास हुए तो वहीं हाईस्कूल में 89.14 बच्चे उत्तीर्ण हुए। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षाफल मंगलवार को घोषित हो गया है। इसके साथ ही सुधार परीक्षा (द्वितीय) 2023 का परिणाम भी घोषित किया है । शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने पूर्वाह्न 11.30 बजे परीक्षाफल की घोषणा की।

क्या कहता है इतिहास ( Uttarakhand Board Exam Results 2024)

उत्तराखंड बोर्ड 2024 परीक्षा में इस साल कुल 2,10,354 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें 1,15,606 दसवीं के स्टूडेंट्स थे वहीं 94,748 स्टूडेंट्स 12वीं के थे। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए इस साल कुल 1228 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे।वहीं बात करें साल 2023 की तो उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में पिछले साल कुल 1,32,115 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। तो वहीं 12वीं की परीक्षा में शामिल कुल स्टूडेंट्स की संख्या 1,27,324 थी। 2023 में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम 25 मई को घोषित किया गया था। 10वीं की परीक्षा में 85.17 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top