Uttarakhand News

प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट बनें अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति

Ad

Uttarakhand News: राज्यपाल/कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रो० सतपाल सिंह बिष्ट को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति पद पर नियुक्त किया है। प्रो.बिष्ट का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने से तीन वर्ष तक या अग्रिम आदेशों तक रहेगा। प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट वर्ष 2013 से कुमाऊं विश्वविद्यालय में हैं। इससे पूर्व उन्होंने मिजोरम, ओडिशा समेत अन्य विश्वविद्यालयों में भी कार्यरत रहे। वह कुमाऊं विवि में आईक्यूएसी के निदेशक का पद भी संभाल चुके हैं। उन्होंने विवि में परीक्षा नियंत्रक का कार्य भी देखा।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार को राज्यपाल व कुलाधिपति गुरमीत सिंह ने प्रो. बिष्ट को अल्मोड़ा विवि का कुलपति नियुक्त करने संबंधी आदेश जारी किया। प्रो. बिष्ट को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति पद के कार्य दायित्वों के लिए अंतरिम व्यवस्था संबंधी पूर्व आदेश को समाप्त करते हुए कुलपति नियुक्त किया है। प्रो. बिष्ट को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का कुलपति बनाने पर उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के मुख्य संरक्षक भूपाल सिंह करायत, अध्यक्ष कुलदीप सिंह, महामंत्री डॉ. लक्ष्मण सिंह रौतेला ने बधाई प्रेषित की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top