Uttarakhand News

उत्तराखंड के गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश, आठ महिलाओं सहित 19 गिरफ्तार

Ad

Roorkee news: Prostitution: जिस देवभूमि को आस्था और सुंदरता का केंद्र माना जाता है। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो देवभूमि की छवि को खराब कर रहें हैं। ऐसे ही एक गिरोह को उत्तराखंड पुलिस ने पकड़ा है। पिरान कलियर के एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर आपत्तिजनक सामग्री के साथ आठ महिलाओं सहित 19 लोगों को देह व्यापार करने और कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही एक किशोरी को भी गेस्ट हाउस से मुक्त कराया। ( Prostitution going on in guest house in roorkee )

ADVERTISEMENTS Ad

आपत्तिजनक सामग्री के साथ किया गिरफ्तार

पिरान कलियर थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि कलियर पुलिस और मानव तस्कर विरोधी सेल को सूचना मिली कि कलियर थाना क्षेत्र के सोहलपुर रोड स्थित गेस्ट हाउस में देह व्यापार हो रहा है। सूचना पर संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार रात को गेस्ट हाउस में छापा मारा। इस दौरान वहां गेस्ट हाउस संचालक मैनेजर आठ महिलाओं सहित 11 पुरुषों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया। टीम ने एक किशोरी को भी वहां से मुक्त कराया है। ( 19 arrested including eight women )

मुकदमा दर्ज किया गया

पकड़ी गई महिलाएं मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और हरिद्वार जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि गेस्ट हाउस संचालक मुस्तफा एक महिला के साथ मिलकर लंबे समय से गिरोह बनाकर देह व्यापार का धंधा चला रहा था। गेस्ट हाउस पर बाहर से गरीब महिलाओं और लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर बुलाता था और फिर उनसे देह व्यापार करवाता था। गेस्ट हाउस संचालक मुस्तफा निवासी महमूदपुर कलियर, मैनेजर आदिल निवासी पहाड़गंज दिल्ली और एक महिला के खिलाफ देह व्यापार और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top