Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में निकाली गई मेयर जोगेंद्र रौतेला की शव यात्रा, हुआ बड़ा हंगामा

Ad

हल्द्वानी: शहर में इन दिनों सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। सफाई कर्मचारी लगातार नगर निगम के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं। पिछले 5 दिनों से सफाई व्यवस्था ठप कर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने आज हल्द्वानी मेयर जोगेंद्र रौतेला की शव यात्रा ही निकाल दी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इस दौरान हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने मेयर और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्षद रोहित कुमार ने शव यात्रा में अपना सिर मुंडवा कर पिंडदान भी किया। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत प्रतिदिन ₹500 मानदेय सफाई कर्मचारियों को दिया जाना है।

लेकिन कई महीनों के बाद भी नगर निगम ने इस व्यवस्था को हल्द्वानी में लागू नहीं किया है। इसी वजह से कर्मचारियों को हड़ताल शुरू करनी पड़ी है। बता दें कि कर्मचारी जिस समय शव यात्रा निकाल रहे थे, उस समय नैनीताल रोड पर लंबा जाम भी लग गया। जिसकी वजह से पुलिस को भी काफी मेहनत करनी पड़ी। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें ₹500 प्रतिदिन मानदेय नहीं मिलता तब तक वह हड़ताल करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top