Nainital-Haldwani News

राहुल गांधी व कांग्रेसियों की गिरफ्तारी, नैनीताल में विरोध, योगी सरकार का फूंका पुतला

Ad

नैनीताल में गेम खेलने पर लगाई फटकार, किशोर ने गटका जहर

नैनीताल: हाथरस में दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेसियों को गिरफ्तार करने के विरोध में शुक्रवार को तल्लीताल डांठ में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर यूपी सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

ADVERTISEMENTS Ad

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के कहा राहुल और प्रियंका पीड़ित परिवार को सांत्वना देने जा रहे थे। यूपी सरकार ने नाकामी छिपाने को पुलिस के जरिए उन्हें गिरफ्तार करवा दिया।

आर्य ने कहा जितने दोषी मृतका के कातिल हैं उससे कहीं ज्यादा दोषी यूपी सरकार, पुलिस, जिला प्रशासन भी है।उन्होंने कहा इस दौरान पुलिस की ओर से महिलाओं के साथ भी काफी अभद्रता की गई। जिससे यूपी पुलिस का अमानवीय चेहरा भी सामने आया है। आर्य ने कहा जब तक मृतक हाथरस की बेटी व उसके परिवार को न्याय नहीं मिल जाता और उसके कातिलों को सजा नहीं मिल जाती है।

तब तक कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर योगी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह, पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, सुमित ह्रदयेश, खष्टी बिष्ट, हिमांशु पांडे, युवा नगर अध्यक्ष गोपाल रावत, संजय कुमार, पप्पू कर्नाटक, राजेन्द्र ब्यास, जुनैद, भय्यू सती आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top