Dehradun News

गर्व का पल: प्रियांशु रावत बने सेना अधिकारी, परिवार की आंखें नम लेकिन दिल खुश

Ad

PriyanshuRawat | IMADehradun |UttarakhandOfficer : भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में टिहरी गढ़वाल के प्रियांशु रावत ने सैन्य अधिकारी बनकर अपने परिवार और पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। जैसे ही उन्होंने अंतिम पग पार किया…पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रियांशु रावत ने इस अवसर पर कहा कि आईएमए में प्रशिक्षण लेना उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना था…जो आज पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि आईएमए केवल एक प्रशिक्षण संस्थान नहीं…बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व और देश सेवा की भावना को मजबूत करने वाली जगह है।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया…जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया।

प्रियांशु के पिता दिलबर सिंह रावत ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि हर पिता का सपना होता है कि उसका बेटा देश की सेवा करे…और आज उनका सपना पूरा हो गया है।

प्रियांशु शुरू से ही मेहनती और अनुशासित रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रुचि रही है। उन्होंने एनसीसी में भी शानदार प्रदर्शन किया था और 2020 में गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व किया था।

उनकी शुरुआती शिक्षा रेनबो स्कूल चौरास से और आगे की पढ़ाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से हुई। इसके बाद उन्होंने एनडीए परीक्षा में सफलता हासिल कर सेना में जाने का रास्ता तय किया।

प्रियांशु की इस उपलब्धि से उनके गांव थाती बड़मा और चौरास क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोग मिठाइयां बांटकर जश्न मना रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रियांशु की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top