Regional News

आइए कोरोना को मिलकर हराये, नैनीताल में सीएम के दिखाए रास्ते पर चले अधिकारी

Ad

नैनीताल: वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए देश भर में जन जागरूकता अभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिले के विभिन्न कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ ली। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर मास्क, फेस कवर पहनने की बात कही गई।

ADVERTISEMENTS Ad

शुक्रवार को जिला कार्यालय में उपजिलाधिकारी एवं प्रभारी ओसी कलैक्ट्रेट विनोद कुमार ने शपथ दिलाई। शपथ लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा गया कि हम सभी कोरोना संक्रमण (कोविड-19) के बारे में सतर्क रहेंगे तथा स्वयं और साथियों को कोविड-19 से जुड़े खतरों का हमेशा ध्यान रखा जायेगा।

उन्होंने कहा कि घातक विषाणु के प्रसार को रोकने संबंधी सभी आवश्यक सावधानियां बरतने, सदैव विशेषकर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क, फेस कवर पहनने, दूसरों से कम से कम दो गज की दूरी बनाकर रखने, हाथों को नियमित रूप से और अच्छी तरह साबुन आदि से धोने, कोरोना संक्रमण के लक्षण महसूस होने पर तत्काल चिकित्साकों की सलाह लेने के साथ ही एक साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई को जीतेंगे।

यह भी पढ़ें:उत्तराखंड में पिता ने तीन बच्चों समेत गटका कीटनाशक, दो मवेशियों को भी मारा

यह भी पढ़ें:अच्छी खबर: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा, कोरोना वैक्सीन साल के अंत तक आएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top