Jobs

पंजाब नेशनल बैंक ने इन पदों पर निकाली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Ad

Job News: Punjab National Bank Job : नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार अपने आवेदन आधिकारिक वेबसाइट, pnbindia.in पर 14 जुलाई 2024 तक या उससे पहले जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से अपरेंटिस के 2700 पदों को भरा जाएगा। ( Punjab National Bank Recruitment 2024 )

ADVERTISEMENTS Ad

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने यूजीसी, एआईसीटीई या सरकारी एजेंसियों द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसी के साथ उम्मीदवारों को उस राज्य या क्षेत्र की स्थानीय भाषा में पारंगत होना चाहिए। जहां वे ट्रेनिंग करने के लिए आवेदन कर रहे हैं। इसमें बोलना, लिखना, पढ़ना और अच्छी तरह समझना शामिल है।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आयु सीमा 30 जून, 2024 तक 20 से 28 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी गई है।

आवेदन फीस

जनरल/ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन फीस 944 रुपये, महिलाओं, एससी और एसटी के लिए 708 रुपये और पीडब्ल्यूबीडी के लिए 472 रुपये है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top