National News

कल सरकार ने हटाई सुरक्षा और आज कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की कर दी गई हत्या

Ad

नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई है। कांग्रेस नेता व सिंगर की गोली मारकर हत्या की गई है। उनके ऊपर फायरिंग मूसेवाला पर मनासा के जवाहर गांव में हुई। सिद्धू मूसेवाला गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें मानसा जिले के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि शनिवार को पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ली थी।

ADVERTISEMENTS Ad

सिद्धू मूसेवाला को सबसे विवादास्पद में एक पंजाबी गायकों के तौर पर भी जाना गया। आरोप लगा था कि मूसेवाला ने खुलेआम गन कल्चर को बढ़ावा दिया है। सितंबर 2019 में रिलीज हुए उनके सॉन्ग ‘जट्टी जियोने मोड़ दी बंदूक वारगी’ ने 18वीं शताब्दी के सिख योद्धा माई भागो के संबंध में विवाद खड़ा कर दिया था। मूसेवाला ने बाद में माफी मांग ली थी।सिद्धू सिंह मूसे वाला ने हाल ही में पॉलिटिक्स जॉइन की थी और नवजोत सिंह सिद्धू से नजदीकियां होने के कारण कांग्रेस जॉइन की थी। मूसे वाला ने मानसा से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top