Uttarakhand News

बागेश्वर में फूफा को 8 लाख का चूना लगाकर भतीजे ने कर डाली लाखों की शॉपिंग

Ad

बागेश्वर में युवक ने फूफा को 8 लाख का चूना लगाया, खुलासे ने सभी को चौकाया

हल्द्वानी: 19 साल के लड़के ने अपने सेवानिवृत्त फूफा का डेबिट कार्ड चोरी कर लाखों रुपए के सामान की खरीदारी कर दी। यह मामला उत्तराखंड के बागेश्वर जिले का है। मामले का खुलासा जब एसपी मणिकांत मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया तो सब हैरत में पड़ गए। युवक के फूफा का कहना था कि न तो उन्होंने किसी को ओटीपी दी है और ना ही कोई दस्तावेज बावजूद इसके उनके खाते से रकम निकल गई। डेबिट कार्ड चोरी कर ₹800000 गायब कर इन पैसों से वह स्कूटी से लेकर महंगी ब्रांडेड शराब, जिम के उपकरण, योगा का सामान,कैमरा इसके अलावा घर में उपयोग होने वाली मिक्सी, टेबल फैन और महंगे गद्दे की खरीदारी कर गया पुलिस ने सभी सामान जप्त कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:PM केयर फंड में 10 लाख देने वाली देवकी के खाते से उड़ाए 47,500 रुपए

यह भी पढ़े:ट्रेनिंग के दौरान तबीयत बिगड़ने पर ITBP जवान विजय पुंडीर की मौत

पुलिस के अनुसार 18 सितंबर को मजियाखेत निवासी मदन सिंह ने कोतवाली में आकर अपने बैंक खाते से ₹800000 गायब होने की सूचना दर्ज कराई थी उनका कहना था कि न तो उन्होंने किसी को ओटीपी दी है और ना ही कोई दस्तावेज बावजूद इसके उनके खाते से रकम निकल गई जिसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से इस मामले में जांच शुरू कर दी। जांच में पुलिस को इस बात की जानकारी मिली की दफौट निवासी राजेंद्र सिंह के नाम से यूपीआई का इस्तेमाल होकर इन पैसों को खर्च किया गया है पुलिस ने जब राजेन्द्र को ढूंढा तो पता चला कि 19 वर्षीय राजेन्द्र शिकायतकर्ता मदन सिंह के पत्नी के भाई का लड़का है और बीते दिसंबर माह में उनके घर 3 महीने के लिए रहने के लिए आया था।

यह भी पढ़े:अल्मोड़ा:नशे में धुत्त युवती ने सरेआम उतारे कपड़े, होटल में काटा जमकर हंगामा

यह भी पढ़े:शर्मनाक, कुमाऊं विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष हंसी भीख मांगने के लिए मजबूर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top