Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: लालकुआं रेलवे स्टेशन में नई शुरुआत, QR कोड स्कैन कर मिल जाएगा टिकट

Ad

Uttarakhand: Lalkua: Train: पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं रेलवे स्टेशन पर पीआरएस काउंटर पर क्यूआर कोड डिवाइस स्थापित की है, जो शुक्रवार से पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। अब यात्री क्यूआर कोड स्कैन करके आसानी से टिकट का भुगतान कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं रेलवे स्टेशन के वाणिज्य प्रबंधक रवि कुमार ने बताया कि यात्रियों के लिए यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे आरक्षण केंद्र में यह क्यूआर कोड डिवाइस लगाई गई है। इससे यात्रियों को नकद या छोटे पैसे की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और टिकट जारी करने में लगने वाले समय में भी कमी आएगी। पहले यह सुविधा केवल ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए उपलब्ध थी, लेकिन इस नई डिवाइस के साथ रेल यात्रियों को अब और भी सुविधा मिलेगी। पहले दिन, लालकुआं से दिल्ली के लिए 15036 एक्सप्रेस ट्रेन के लिए 6 सितंबर का पहला टिकट बुक किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top