Dehradun News

देहरादून:Curfew से छूट मिलते ही शुरू हो गया गंदा काम,दिल्ली से पहुंचे लड़के-लड़कियां गिरफ्तार

Ad

देहरादून: कोरोना Curfew छूट मिलते ही राजधानी में जिस्मफरोसी का धंधा शुरू हो गया। सरकार ने छूट तो घूमने के लिए दी है लेकिन दूसरे राज्यों के लोग उत्तराखंड पहुंचकर कुछ और ही खेल खेल रहे हैं। जाहिर सी बात है इस खेल में स्थानीय लोगों का साथ उन्हें मिल रहा है। देहरादून के सहस्त्रधारा के एक पॉश इलाके में एक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पूरा खेल एक बंद कमरे में चल रहा था। पुलिस ने 6 लड़कियों और 4 लड़कों को गिरफ्तार किया है। सभी रविवार को देहरादून पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सभी लड़कियां और लड़के दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के अनुसार एक बंद घर में कॉलोनीवासियों को किसी के होने का पता चल गया। आसपास के लोगों ने घर का दरवाजा खोलने का प्रयास भी किया लेकिन कोई रिपॉंस नहीं मिला। उन्होंने घर पर पत्थर भी फेंके। इसके बाद पुलिस को पूरे मामले के बारे में बताया गया। सहस्त्रधारा पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में एंटर हुई। पुलिस ने घर पर मौजूद सभी लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। पुलिस को इनके पास से पचास हजार से अधिक रुपए भी मिले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top