Uttarakhand News

उत्तराखंड के राघव जुयाल की सलमान खान के साथ फिल्म, बोले “मैंने मना कर दिया था…”

Ad

देहरादून: आज बॉलीवुड इंडस्ट्री और मायानगरी मुंबई में अपना खुद का नाम बनाने वाले उत्तराखंड के राघव जुयाल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। कोरोना काल में मसीहा बनकर सामने आए राघव को बॉलीवुड में एक बड़ी फिल्म मिली है। राघव सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। राघव जुयाल को आज भी विश्वास नहीं है कि ऐसा होने जा रहा है। उन्होंने खुद किस्सा साझा किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, एक्टर और कोरियाग्राफर राघव जुयाल, सलमान खान की नई फिल्म “किसी का भाई, किसी की जान” में नजर आएंगे। पहली बार राघव को सलमान के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है। राघव ने द कपिल शर्मा शोर पर कास्टिंग से जुड़ा एक किस्सी भी साझा किया है। बता दें कि सलमान और पूरी टीम फिल्म के प्रचार के लिए बीते दिनों द कपिल शर्मा शो पर आई थी।

इसी दौरान जब राघव से इस मौके के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मज़ेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि, “मैं प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहा था, तब मेरी टीम का एक मेंबर मेरे पास दौड़ता हुआ आया और बोला कि सलमान खान ने फोन किया है। मैंने बोला कि उनसे कहना मैं बाद में बात करूंगा।” दरअसल, यहां राघव को लगा कि उनके सहयोगी डांसर सलमान युसूफ खान कॉल कर रहे हैं। ऐसे में लड़के ने कहा, “सलमान खान हैं रियल वाले।”

राघव ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि सलमान खान सीधे उन्हें फोन करेंगे। राघव को लगा ता कि कोरियाग्राफी के सिलसिले में कॉल आया होगा मगर ये कॉल फिल्म में बतौर एक्टर काम करने के लिए था। इस तरह सलमान खान ने राघव को अपनी फिल्म में कास्ट किया था। गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह फिल्म 21 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने वाली है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top