Chamoli News

उत्तराखंड निवासी रघुनाथ सिंह ने Crack किया UPSC एग्जाम

Ad

Raghunath Singh: Chamoli: UPSC CSE Exam 2023: Chamoli Success Story:

ADVERTISEMENTS Ad

आपने ऐसे कई उदाहरण सुने होंगे जिसमें छात्र निजी और बड़े स्कूलों से पढ़कर सरकारी नौकरी प्राप्त करते है। सरकारी नौकरी के लिए हमेशा प्राइवेट स्कूल से ही पढ़े होने से सफलता नहीं मिलती। इस उदाहरण को देवभूमि उत्तराखंड के जिला चमोली निवासी रघुनाथ सिंह ने सच कर दिखाया है। रघुनाथ को UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 में 461 वां स्थान प्राप्त हुआ है। रघुनाथ चमोली के एक दूरस्थ क्षेत्र के निवासी हैं। पहाड़ों में संसाधनों की कमी की वजह से ऐसी परीक्षाओं की चर्चा भी कम ही होती है। फिर भी बचपन से मेधावी छात्र रहे रघुनाथ ने UPSC परीक्षा के महत्वता को समझा और इसे उत्तीर्ण भी कर दिखाया।

रघुनाथ मूल रूप से उत्तराखंड, जिला चमोली के नंदानगर क्षेत्र के कांडई गाँव निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज कांडई से पूरी की है। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिजाओं के साथ पूरे नंदनगर में ख़ुशी की लहर है। पहाड़ के युवाओं की प्रतिभा और एकाग्रता का परिचय देती इस कहानी में रघुनाथ की इच्छाशक्ति और लगन एक अहम् भूमिका निभाती है। पर्वतीय क्षेत्रों में युवाओं के बढ़ते विश्वास और निरंतर प्रयास पूरे उत्तराखंड के आत्मविश्वास को शक्ति मिल रही है। रघुनाथ के पिता मोहन सिंह कठैत व माता लक्ष्मी कठैत भी अपने बेटे की सफलता से बहुत खुश हैं।

UPSC परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले रघुनाथ सिंह के बचपन के कई दोस्तों ने भी उन्हें इस अवसर पर बधाई दी है। उनके स्कूल के सहपाठी दीपक सती ने बताया कि रघुनाथ बचपन से ही हर विषय में अच्छा प्रदर्शन करते थे, जिससे सभी शिक्षक भी खुश रहते थे। कक्षा में रघुनाथ ने कई छात्रों की पढ़ाई में सहायता भी की है। उनके समझाने का तरीका ऐसा था कि उनके कई दोस्त तो कुछ समझ ना आने पर उनसे ही सवाल पूछ कर हल ढूंढ लेते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top