Election Talks

राहुल बोले भारत की 20% आबादी कांग्रेस को ही वोट देती है…

Ad

Loksabha Election 2024: Congress Press Conference: Rahul Gandhi Controversial Statement:

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आज एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया। यह प्रेस वार्ता कांग्रेस के अकाउंट पर प्रतिबन्ध लगाने से सम्बंधित थी। भले ही इस प्रेस वार्ता का विषय कांग्रेस को आर्थिक रूप से कमज़ोर बनाने के लिए हो रहे प्रयासों पर निर्धारित था लेकिन कांग्रेस ने इस प्रेस वार्ता में भी मोदी सरकार पर लोकतंत्र का गला घोटने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इलेक्टोरल बॉन्ड पर हो रही राजनीती पर निशाना साधते हुए बताया कि भाजपा ने इलेक्टोरल बॉन्ड से 56% चंदा जमा किया है वहीं कांग्रेस को केवल 11% चंदा मिला है।

बताते चलें कि पिछले दिनों इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से सभी राजनीतिक दलों को मिले चंदे की जानकारी सार्वजनिक की गई थी। इस जानकारी के सामने आने के बाद हर राजनीतिक दल ने इसपर दूसरी पार्टी को कटघरे में खड़ा किया था। आज कांग्रेस की इस प्रेस वार्ता में कांग्रेस शीर्ष नेतर्त्व ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर सीधे आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने कहा कि “भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताना सबसे बड़ा झूठ है, भारत में कोई लोकतंत्र नहीं है”। खड़गे द्वारा कही बात पर गौर करें तो कोई भी राजनीतिक दल इनकम टैक्स नहीं देता लेकिन षड्यंत्र रचकर कांग्रेस को इनकम टैक्स देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। खड़गे कहते हैं, कांग्रेस के बैंक अकाउंट पर प्रतिबन्ध लगने के बाद चुनाव के लिए कांग्रेस अपने किसी नेता पर या अपनी पब्लिसिटी पर एक रूपया खर्च करने में सक्षम नहीं है।

इन सभी तकनीकी बिंदुओं के अतिरिक्त अगर आज की प्रेस वार्ता का विश्लेषण करें तो हर नेता ने अपने बयान की शुरुआत भारतीय लोकतंत्र के खतरे में होने की बात से की है। भारत की छवि पर दाग लगाने और विदेशों में आपत्तिजनक बयान देने जैसे गंभीर आरोपों से घिरे हुए राहुल गांधी ने आज एक और बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी कहते हैं कि “प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कांग्रेस के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई में शामिल हैं, उन्हीं के इशारों पर कांग्रेस के खातों पर प्रतिबन्ध लगा है”। कांग्रेस को देश का सबसे बड़ा विपक्षी दल बताते हुए अंत में राहुल कहते हैं कि वो भारत की 20% आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। इतना ही नहीं राहुल के अनुसार भारत की 20% आबादी केवल उन्हें ही वोट देती है। यहाँ पर 20% प्रतिशत में भारत का हर वर्ग और हर समुदाय शामिल है या यह आंकड़ा सांकेतिक है और किसी विशेष समुदाय को खुश करने के लिए दिया गया है इसपर राहुल गांधी ने बिना जवाब दिए प्रेस वार्ता से विदा ले ली।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top