Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में छापेमारी, ड्यूटी से गायब मिले 26 सरकारी अधिकारी-कर्मचारी, सैलरी रोकी जाएगी!

Ad

हल्द्वानी: बीते काफी समय से शिकायतों के मिलने के बाद आज गुरुवार को उप जिला अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने 12 सरकारी विभागों में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। ताज्जुब की बात ये रही कि इस दौरान कुल 26 अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी पर ही नहीं थे।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि एसडीएम की छापेमारी अभियान से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया। एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने आरटीओ, तहसील, रजिस्ट्रार ऑफिस, जिला उद्योग केंद्र सहित 12 कार्यालयों में छापेमारी की। इस दौरान कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर चेक किए गए।

जिससे पता चला कि 26 कर्मचारी ड्यूटी से गायब हैं। इसके बाद एसडीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन रोकने के लिए जिला अधिकारी से मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को समय से कार्यालय पर उपस्थित रहने की हिदायत भी दी।

बता दें कि आरटीओ ऑफिस में 8 कर्मचारी, जिला प्रोबेशन कार्यालय में चार, राजकीय पशु चिकित्सालय में 3 कर्मचारी नदारद मिले। जिला उद्योग केंद्र में भी 8 कर्मचारी नदारद मिले। जिनके खिलाफ कार्रवाई को उप जिलाधिकारी ने संस्तुति कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top